भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"छाती / हरिऔध" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |अ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

14:24, 2 अप्रैल 2014 के समय का अवतरण

नाम को जिन में भलाई है नहीं।
बन सकेंगे वे भले कैसे बके।
कह सकेंगे हम नरम कैसे उसे।
जो नरम छाती न नरमी रख सके।

जो रही चूर रँगरलियों में।
जो सदा थी उमंग में माती।
आज भरपूर चोट खा खा कर।
हो गई चूर चूर वह छाती।