भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मेरे हमसफर / निवेदिता" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निवेदिता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
14:49, 21 अप्रैल 2014 के समय का अवतरण
जख्म जितने थे
सब हरे हुए
दर्द इतना है
पर कोई चारागर नहीं
दिल के कत्लगाह में
कत्ल होने को तैयार बैठे रहे हम
दर्द-ए पिन्हां थे
पर कह न सके
तेग-ए इश्क से घायल हम दोनों
कौन किसका जख्म भरे ए दिल
जिस्म दहकता लावा बन
सुलगता रहा
आंसुओं से लिपटी रात
भींगती रही
रंग-बेरंग हुई
ख्वाब-बेख्वाब हुए
दिल –ए- गमदीद की
कौन फिक्र करे
ए दिल अब कोई हमसफीर नहीं