"उस पार / विपिन चौधरी" के अवतरणों में अंतर
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विपिन चौधरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
10:10, 22 अप्रैल 2014 के समय का अवतरण
दुःख के उस पार भी क्या
कोई शमशानी बस्ती है
क्या वहां भी कोई औरत
अपने लम्बे बाल संवारते हुए
अपने पुराने दिनों की मधुर यादों में उलझ गयी है
मूंज की चारपाई के
पायों से बांधे गए दुपट्टे के झूले में
अंगूठा चूस रही है भूखी बच्ची
चूल्हों से उठती हुई भांप
आधे भरे हुए पेट में मरोड़ उठा रही है
माँ की सुखी छाती से कुपोषित बच्चा चिपका हुआ है
एक बड़े आत्मघाती विस्फोट के बाद
इधर-उधर पड़े हुए लोग अपने शरीर के उड़ते हुए अंगों को भौचक
देख रहे है
शहर की चमचमाते चौराहे पर
पागल युवा स्त्रियाँ निवस्त्र बैठी हुई है
उधर मंडराते हुए लंपट युवा
खिल्ली उड़ाते घूम रहे हैं
नयी नवेली दुल्हनों की आंखे लम्बे इन्जार में बाद
मूँद गयी है
उस पार भी क्या
प्यार एक मृगतृष्णा है
उम्मीद एक धोखा
क्या दुःख के उस पार भी
केवल दुःख ही है?