भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दंभ / विपिन चौधरी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विपिन चौधरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:57, 22 अप्रैल 2014 के समय का अवतरण
यह इतिहास का दंभ है
कि लोग उसे बार-बार पलट कर देखें
और उसकी याद ताजा बनी रहे
वर्तमान का दंभ चाहता है
लोग उसे कोसते रहें और जीते रहें
भविष्य का दंभ
एक दिहाड़ीदार की रोजी की तरह
हर रोज पकता है और
हर रोज बिकता है