भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"उपजाये तो क्या उपजायें-दो / ओम नागर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओम नागर |संग्रह= }} {{KKCatRajasthaniRachna}} {{KKCatKavita...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
18:51, 7 मई 2014 के समय का अवतरण
उपजायें तो क्या उपजायें
चहुं ओर पसर गई है
खरपतवार
रसायनों ने भस्म कर दी है
ऊर्वरता
आत्मीयता मुक्त हो रहे है खेत।
उपजायें तो क्या उपजायें
धरती में गहरें
जा पैठा है जल
कभी-कभार होती है
बिजली के तारों में
झनझनाहट
धोरें में ही
दम तोड़ देता है
चुल्लू भर पानी।
उपजायें तो क्या उपजायें
बीघों से बिसवों में
बटते जा रहे है खेत
सुईं की नोक भर
जमीन के लिए
कुनबे रच रहे है
कुरूक्षैत्र की साज़िश।