भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"रेत का समंदर / राजेन्द्र जोशी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र जोशी |संग्रह=सब के साथ ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:31, 14 मई 2014 के समय का अवतरण
रेत का समन्दर
दूर-दूर तक फैला
चलते राही को
कुछ कहता है
मुझसे बतिया
मेरी सुन
मेरी पीड़ा को समझ
मेरी देह की आवाज
जो बोलेगी
कई रास्ते खोलेगी
यही मिलेगी मृग नयनी
मुझमें है सोना
इसे तू मत खोना
इसकी रक्षा करना
फिर सबको साथ लेना