भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तपसी- 1 / राजेन्द्र जोशी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र जोशी |संग्रह=सब के साथ ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

21:42, 14 मई 2014 के समय का अवतरण

फर फरी मूछें
माथे पर साफा
कोरपाण धोती
हाथ में घड़ी
दूसरे में छड़ी
सौम्य स्वभाव
कहां गये तपसी?
मैं उनकों देखना चाहता हूँ
उस चरित्र से मिलना चाहता हूँ
सारा शहर उनसे मिलता था
जो उनसे पढ़ता था
किस्से बंयाँ करता है!
याद है
उनकी गोद में बैठकर
उनकी मूछों से
अपना माथा
चिपकाता
छड़ी को दौड़ाता
हॉकी की तरह
फिर खेल-खेल में ही
पेन-पेसिंल ज्यू थाम
दो और दो चार चलाता!