भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मेरे शहर के पाटे- 4 / राजेन्द्र जोशी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र जोशी |संग्रह=सब के साथ ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:46, 14 मई 2014 के समय का अवतरण
छोटी गलियों में
टेढ़े-मेढ़े रास्तों में
बड़े-बड़े चौक और मौहल्लों में
जिधर से भी आओगे
हर जगह मिलेगें ये
मजबूत पाटे
इन पर तुम बैठो तो सही
मनों की दीवारों को तोड़ते
मन को जोड़ते
भूल जाओगे कारगिल
तारबंदियां
एक ही आकार लेगा
इन पाटो पर विश्वास
ये पाटे मेेरे शहर के पाटे