भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जो लिखूंगा मैं कविता-2 / राजेन्द्र जोशी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र जोशी |संग्रह=मौन से बतक...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

23:31, 21 मई 2014 के समय का अवतरण

लिखना चाहता हूँ मैं
एक कविता
घने अंधकार में

कविता से
निकलती रोशनी
उसकी मृत्यु की घोषणा करती
लिखी जाएगी

कविता का उजला प्रकाश
अंधकार के पतन की घोषणा
स्थिर हो जाएगा प्रकाश
एक कविता से

जलती रहेगी लौ
जो लिखूंगा मैं कविता
घने अंधकार में।