भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"क्यों नहीं जुटते / राजेन्द्र जोशी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र जोशी |संग्रह=मौन से बतक...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

00:03, 22 मई 2014 के समय का अवतरण

साल दर साल जोड़े
सदी बन गई
सांसो को जोड़ा जब
सुर बन गया
मन टूटे तो
देश बन गए
सीमाएं बन गईं
ईंट-ईंट जोड़ कर
इमारत बन गई
ईंटें जुड़ जाती हैं
क्यों नहीं जुड़ते मन