भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कैनवास / पुष्पिता" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पुष्पिता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:43, 26 मई 2014 के समय का अवतरण
बच्चे
अपने सपनों की दीवार पर
पाँव के तलवे बनाता है
लावा के रंग में
और उसी में सूरज उगाता है।
आकाश उसका
नीला नहीं पीला है
सूरज उसके लिए
पीला नहीं लाल है।
पेड़ का रंग उसने
हरा ही चुना है
उसी में उसका मन भरा है।
बच्चे ने
सपनों के रंग बदल दिए हैं
अपने कल के कैनवास के लिए।