भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"रुखसाना का घर-9 / अनिता भारती" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिता भारती |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
09:42, 29 मई 2014 के समय का अवतरण
रुखसाना
गहरे अवसाद में है
जान बचाकर भागते वक्त
घर में छूट गई
नन्ही बछिया चुनमुन
लड़ाकू मुर्गा रज्जू
घर के बच्चों की लाड़ली
सुनहरे बाल वाली सोनी बकरी
सब गायब है
रुखसाना को पता चला है
कटने से पहले
रज्जू ने बहुत हाथ पैर मारे थे
बाकी चुनमुन और सोनी
कहां है कौन ले गया
कोई नही बताता