"हमें ख़ुदा की क़सम याद आईयां क्या क्या / सरवर आलम राज़ ‘सरवर’" के अवतरणों में अंतर
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरवर आलम राज़ 'सरवर' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
10:31, 1 जून 2014 के समय का अवतरण
हमें ख़ुदा की क़सम! याद आइय़ाँ क्या क्या!
जफ़ा के भेस में वो आशनाइय़ाँ क्या क्या!
उम्मीद-ओ-आरज़ू जी में बसाइय़ाँ क्या क्या
फ़रेब इश्क़ में दानिस्ता ख़ाइयाँ क्या क्या!
ख़ुदी से कुछ न मिला, बे-ख़ुदी से कुछ न मिला
हरीम-ए-शौक़ में ज़ेहमत उठाइयाँ क्या क्या!
इन्हीं से याद है ताज़ा गये ज़माने की
हमें अज़ीज़ हैं तेरी जुदाइयाँ क्या क्या!
मियान-ए-काबा-ओ-बुतख़ाना गुम खड़े थे हम
नज़र जो ख़ुद पे पड़ी तुझ को पाइय़ाँ क्या क्या!
न दीद की कोई सूरत, न वस्ल की उम्मीद
फिर उस पे हैं मिरी बे-दस्त-ओ-पाइयाँ क्या क्या!
फ़रेब-ए-दश्त-ए-तमन्ना में मुझ को छोड़ गयीं
ख़याल-ओ-ख़्वाब की मेहशर नुमाइयाँ क्या क्या!
न तेरी दोस्ती अच्छी, न दुश्मनी अच्छी
बना रख़्ख़ी हैं ये तू ने ख़ुदाइयाँ क्या क्या!
मक़ाम-ए-इश्क़ में ‘सरवर,तुझे भी ले डूबीं
तिरी अना ये तिरी ख़ुद-नुमाइयाँ क्या क्या!