भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"और सब भूल भले ही / हनुमानप्रसाद पोद्दार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

16:25, 2 जून 2014 के समय का अवतरण

(होरी काफी-ताल दीपचन्दी)

और सब भूल भले ही, श्रीहरिनाम न भूल॥
श्रीहरिनाम सुधामय सब के हित, सब के अनुकूल।
श्रीहरिनाम-भजन तें पहुँचत भव-सागर पर-कूल॥
रोग, सोक, संताप, पाप सब, जैसे सूखी तूल।
भगवन्नाम प्रबल पावक तें जरैं सकल जड़-मूल॥
जिन्ह हरिनाम-भजन नहिं कीन्हों जीवन तिन को धूल।
भक्ति रसाल मिलै नहिं कबहूँ, बोये विषय-बबूल॥
श्रीहरिनाम भयो जिनके मन जग-जीवन को मूल।
तिन्ह को धन्य जगत महँ जीवन पातक-पथ-प्रतिकूल॥