भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ख़बर मौसम की यही है / राजेन्द्र गौतम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र गौतम |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 13: पंक्ति 13:
 
घुट स्याह नफ़रत के धुएँ में
 
घुट स्याह नफ़रत के धुएँ में
 
                         यों लिखा है
 
                         यों लिखा है
मुखपृठ से चल कर गई  
+
मुखपृष्ठ से चल कर गई  
 
परिशिष्ट तक
 
परिशिष्ट तक
 
             इन अग्निकाण्डों की कथा है
 
             इन अग्निकाण्डों की कथा है

13:05, 5 जून 2014 के समय का अवतरण

अख़बार है यह
या कि नंगा तार बिजली का ?

पूरा शहर ही मर गया
घुट स्याह नफ़रत के धुएँ में
                        यों लिखा है
मुखपृष्ठ से चल कर गई
परिशिष्ट तक
            इन अग्निकाण्डों की कथा है
फिर जल गया दामन
किसी का लाचार तितली का !

करुणा घिरी अन्धी गली में
थी अँधेरे की लगी
                     कब से जहाँ घातें
कुचला गया विश्वास का तन
वक्त के चक्के तले
                    चिथड़े हुईं आँतें
मुश्किल हुआ है रोकना
इस बार मितली का ।

आँधी उतर
गिद्धों सरीखी
          रेत हर दालान में छितरा गई है
बाढ़ आदमखोर चीते-सी
घुसेगी बस्तियों में
                   ख़बर मौसम की यही है
फिर सतह पर रक्त है
बीमार मछली का !