भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"गीत बनाएं / दीनदयाल शर्मा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीनदयाल शर्मा }}{{KKCatKavita}}{{KKAnthologyGandhi}} {{KKCatBaa...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:37, 22 जुलाई 2014 के समय का अवतरण
बिस्तर में लेटे-लेटे ही,
आओ कोई गीत बनाएं।
नहीं आए जब कोई गीत तो,
उल्टे-सीधे शब्द सजाएं।
शब्दों का यह खेल है सारा,
शब्दों की ताकत को जानें।
शब्द-शब्द मिल बनती बातें,
शब्दों की ताकत पहचानें।
शब्द सजेगा गीत बनेगा,
गीत को मन ही मन में गाएं।
लय बन जाएगी स्वत: ही,
आओ रलमिल गुनगुनाएं।।