भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हर लो प्रभु! मेरी भोग-दासता भारी / हनुमानप्रसाद पोद्दार" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
15:15, 21 अगस्त 2014 के समय का अवतरण
(तर्ज लावनी-ताल कहरवा)
हर लो प्रभु! मेरी भोग-दासता भारी।
कर लो मुझको ‘निज दास’ नाथ अघहारी॥
मैं रटूँ तुहारा नाम नित्य भयहारी!।
मैं सेवा नित तन-मनसे करूँ तुहारी॥
मिट जायँ काम-आसक्ति समस्त मुरारी!।
हट जाय मोह-ममताकी माया सारी॥
रह जाय न मद-अभिमान, मान-मदहारी!।
हों उदय सहज शुचि दैन्य-विनय बनवारी॥
खुल जायँ ज्ञानके नेत्र दिव्य तमहारी।
दीखे लीला सर्वत्र सदा सुखकारी॥
मैं देखूँ सबमें सदा तुम्हें, मनहारी।
मैं सबका सुख-हित करूँ, सर्वहितकारी!॥
बन जान्नँ लीलाभूमि तुहारी प्यारी।
तुम खेलो फिर मनमाने लीलाकारी!॥
रह जाय न कुछ भी सा मेरी न्यारी।
तुम ही लीला, लीलामय-सभी बिहारी!॥