भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्रभुका लीला-मञ्च बने / हनुमानप्रसाद पोद्दार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:20, 24 अगस्त 2014 के समय का अवतरण

  (राग काफी-ताल कहरवा)

 प्रभुका लीला-मञ्च बने मेरा यह जीवन।
 खेलें इसमें खुलकर वे मेरे जीवन-धन॥
 चलें-फिरें, नाचें-कूदें, बैठें या सोयें।
 रस बिखेरकर रसिक रुलायें या खुद रोयें॥
 समता, त्याग, विराग, प्रेम-रसका आस्वादन।
 करे दिव्य अविराम देखकर लीला जन-जन॥