भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"प्रभु अनन्त आनन्द-सुधा-निधि / हनुमानप्रसाद पोद्दार" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
11:08, 26 अगस्त 2014 के समय का अवतरण
(राग जंगला-ताल कहरवा)
प्रभु अनन्त आनन्द-सुधा-निधि-है यह दृढ़ विश्वास।
वे प्रियतम प्रभु नित्य तुम्हारे ही रहते हैं पास॥
डूबी रहो उन्हीं रस-आनन्दाबुधिमें दिन-रात।
मनमें क्यों आने देती हो व्यर्थ दूसरी बात॥
वे लीलामय करते रहते लीला नित्य विचित्र।
लीलाके स्वाँगोंको क्यों तुम मान रही अरि-मित्र॥
देखो उनके विविध रस-भरे लीला-खेल अनेक।
तनिक न उगने दो भ्रम-अंकुर रखो पूर्ण विवेक॥
देखो नित्य उन्हींके मृदु मुसकाते मुखकी ओर।
रहो सदा रसमा, रहो नित ही आनन्द-विभोर॥
पाती रहो सदा तुम उनका मधुरालिन्गन-स्वाद।
बाहर-भीतर भरे रखो नित प्रभुका प्रीति-प्रसाद॥