भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चित्रपट / राहुल राजेश" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राहुल राजेश |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
11:19, 31 अगस्त 2014 के समय का अवतरण
नगरपालिका की टोंटी पर
नागरिकों का जमघट है
बूँद-बूँद के लिए हाहाकार है
और लम्बी कतार है
खाली डब्बा, खाली बाल्टी
खाली कनस्तर, खाली घट है
और बस जीने का हठ है
यह भीड़ है, वोट बैंक है
शहर की तलछट है
रोज़-रोज़ का यह दृश्य
देश का चित्रपट है.