भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तस्वीर / राहुल राजेश" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राहुल राजेश |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:21, 31 अगस्त 2014 के समय का अवतरण

एक चुटकी नमक
दो फाँक प्याज
और थरिया भर भात
यही मजूर की औकात

कमल खिले या
लहराए हाथ छाप
या गद्दी पर बैठे
माया मेम साब

साठ बरस में नहीं बदली
तो अब क्या बदलेगी
तकदीर जनाब

झूठी हैं सारी तस्वीरें
जो देखते हैं
टीवी पर आप.