भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"किनारे / आशुतोष दुबे" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आशुतोष दुबे |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
09:40, 1 सितम्बर 2014 के समय का अवतरण
किनारे हमेशा इंतज़ार करते हैं
वे नदियों के दुख से टूटते हैं
और उनके विलाप में बह जाते हैं
जब सूखने लगती है नदी
किनारे भी ओझल हो जाते हैं धीरे-धीरे
वे एक लुप्त नदी के अदृश्य किनारे होते हैं
जो चुपचाप अगली बारिश की प्रतीक्षा करते हैं
लगातार बहते हुए वे अपने थमने का इंतज़ार करते हैं
जिससे वे हो सकें
वे अपने होने का इंतज़ार करते हैं