भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नाच का दरिया / प्रकाश" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश }} {{KKCatKavita}} <poem> नाच एक बहता हुआ ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:13, 18 अक्टूबर 2014 के समय का अवतरण
नाच एक बहता हुआ दरिया था
उसमें काँपते हुए तिनके को थामना कठिन था
काँपता हुआ तिनका दरिया का नाच था
दरिया के नाच को थामना कठिन था
दरिया को छूना नाचते हुए नाच को छूना था
नाच को छूना नाचते हुए दरिया को छूना था
दरिया के किनारे से नाच को देखना कठिन था
कि नाचते हुए दरिया और नाच में कूद जाना था!