भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"डल से लोहित तक ये बादल / राजेन्द्र गौतम" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatNavgeet}} <poem> डल से ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 8: | पंक्ति 8: | ||
<poem> | <poem> | ||
डल से लोहित तक ये बादल | डल से लोहित तक ये बादल | ||
− | + | ख़बरें ही बरसाते । | |
रोज़ विमानों से गिरतीं हैं | रोज़ विमानों से गिरतीं हैं | ||
− | + | रोटी की अफ़वाहें | |
किन्तु कसे हैं साॅंप सरीखी | किन्तु कसे हैं साॅंप सरीखी | ||
तन लहरों की बाॅंहें | तन लहरों की बाॅंहें |
02:56, 26 अक्टूबर 2014 के समय का अवतरण
डल से लोहित तक ये बादल
ख़बरें ही बरसाते ।
रोज़ विमानों से गिरतीं हैं
रोटी की अफ़वाहें
किन्तु कसे हैं साॅंप सरीखी
तन लहरों की बाॅंहें
अन्तरिक्ष से चित्रित हो हम
विज्ञापन बन जाते ।
किस दड़बे में लाशों का था
सब से ऊँचा स्तूप
खोज रही हैं गिद्ध-दृष्टियाॅं
अपने-अपने ‘स्कूप’
कितने क़िस्मत वाले हैं हम
मर सुर्खी में आते ।
कल तक सहते थे
लूओं का हम ही क़त्ले-आम
आज हमारी ही बस्ती में
बिजली का कुहराम
बची-खुची साॅंसें निगलेंगी
कल पाले की रातें ।