भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सारी उम्र तरसो / अभिज्ञात" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अभिज्ञात }} {{KKCatKavita}} <poem>आज-कल-परसो! तेर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:03, 11 मार्च 2015 के समय का अवतरण

आज-कल-परसो!
तेरा इन्तज़ार बरसो!!


छाया सा दर्पण पे कोहरा
अनजाना अपना ही चेहरा
केक्टस के पत्तों का चुभता
हरियाली का रंग हरा
नैनों की सौतन
फूला हुआ सरसो!

हर डग पे छलती है छांह
थका-हारा जब पाया पांव
चलके भी ना पहुंचे शायद
मुसाफिर हुआ मेरा गांव
क्षणिक प्रणय प्यास
सारी उम्र तरसो!!