"वह सताता है दूर जा जा कर / सतीश शुक्ला 'रक़ीब'" के अवतरणों में अंतर
SATISH SHUKLA (चर्चा | योगदान) |
SATISH SHUKLA (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
− | |||
वह सताता है दूर जा जा कर | वह सताता है दूर जा जा कर | ||
− | + | ख़्वाब में फिर क़रीब आ आ कर | |
याद कर सुब्ह से उसे कोयल | याद कर सुब्ह से उसे कोयल | ||
जाने क्या कह रही है गा गा कर | जाने क्या कह रही है गा गा कर | ||
+ | |||
+ | आख़िरश हो गया बहुत मग़रूर | ||
+ | चार दिन में, ख़िताब पा पा कर | ||
+ | |||
+ | क़त्ल करता है वह निगाहों से | ||
+ | लुत्फ़ लेता है ज़ुल्म ढा ढा कर | ||
+ | |||
+ | दस्ते मुफ़लिस पे कुछ तो रखना सीख | ||
+ | कम, ज़ियादा भले हो, ना ना कर | ||
उसके दिल में है क्या वही जाने | उसके दिल में है क्या वही जाने |
15:40, 10 अप्रैल 2015 का अवतरण
वह सताता है दूर जा जा कर
ख़्वाब में फिर क़रीब आ आ कर
याद कर सुब्ह से उसे कोयल
जाने क्या कह रही है गा गा कर
आख़िरश हो गया बहुत मग़रूर
चार दिन में, ख़िताब पा पा कर
क़त्ल करता है वह निगाहों से
लुत्फ़ लेता है ज़ुल्म ढा ढा कर
दस्ते मुफ़लिस पे कुछ तो रखना सीख
कम, ज़ियादा भले हो, ना ना कर
उसके दिल में है क्या वही जाने
गिफ़्ट देता है रोज़ ला ला कर
अपना रिश्ता जनम जनम तक है
चल न देना कहीं तू टा टा कर
चुप करायेगी माँ ही बच्चों को
देर से रो रहे हैं हा हा कर
माँ बचाती थी धूप, बारिश से
सर पे आँचल को मेरे छा छा कर
आख़िरश हो गया बहुत मग़रूर
चार दिन में, ख़िताब पा पा कर
कितने मरते हैं भूक से, कितने
साँड़ जैसे हुए हैं खा खा कर
दस्ते मुफ़लिस पे कुछ तो रखना सीख
कम, ज़ियादा भले हो, ना ना कर
कोई आता नहीं मदद को 'रक़ीब'
देखते सब हैं दर को वा वा कर