भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नववर्ष मंगलमय रहे / संतलाल करुण" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतलाल करुण |अनुवादक= |संग्रह=अतल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

19:40, 4 अगस्त 2015 के समय का अवतरण

नव वर्ष मंगलमय रहे, नव हर्ष मंगलमय रहे
नव शक्ति, नव संकल्प का उत्कर्ष मंगलमय रहे |

नव पुष्प, नव पल्लव हरे, नव स्वप्न नयनों में भरे
नव सृष्टि, नव संसृष्टि का आकर्ष मंगलमय रहे |

हर मार्ग में काँटा बिछा, पर धूप-छाया हर दिशा,
जीवन के हर पग पे सदा संघर्ष मंगलमय रहे |

उद्भावना हो नेह की, संभावना हो ज्योति की
जल-दीप-सा तिरकर बुझा अपकर्ष मंगलमय रहे |