भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बड़े मियाँ / वसु मालवीय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वसु मालवीय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
08:05, 28 सितम्बर 2015 के समय का अवतरण
बड़े मियाँ की क्या पहचान?
छोटा-सा मँुह, लंबे कान!
मूँछ नुकीली, ऐनक गोल,
डिब्बे-सा मुँह देते खोल,
पिच्च-पिच्च कर थूकें पान!
यों तो नाक सुपाड़ी-सी,
बजती छुक-छुक गाड़ी-सी,
लेते सिर पर चादर तान!
कहीं ईद, बैशाखी है,
होली, क्रिसमस, राखी है,
सबके साथ मिलाते तान!
बड़े मियाँ अच्छे इनसान,
यही सही उनकी पहचान,
मिलें आपको, रखना ध्यान!