भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"फूटा मटका / शांति अग्रवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शांति अग्रवाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

10:16, 28 सितम्बर 2015 के समय का अवतरण

अभी खबर लंदन से आई,
मक्खी रानी उसको लाई!
भुनगे ने हाथी को मारा,
हाथी क्या करता बेचारा!
घुस बैठा मटके के अंदर,
मटके में थे ढाई बंदर!
उन्हें देखकर हाथी रोया,
रोते-रोते ही वह सोया!
रुकी न पर आँसू की धारा,
मटका बना समंदर खारा!
लगे डूबने हाथी बंदर,
तब तक आया एक कलंदर!
पर वह उनको पकड़ न पाया,
उसने फौरन ढोल बजाया!
उसको सुनकर आया मच्छर,
उसने लात जमाई कसकर!
फूटा मटका, बहा समंदर,
निकल पड़े सब हाथी बंदर!