भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"लाल टमाटर, हरे टमाटर / हरि मृदुल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरि मृदुल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaalKa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

04:24, 30 सितम्बर 2015 के समय का अवतरण

लाल टमाटर, हरे टमाटर
सभी टमाटर गोल,
कितने रुपए किलो टमाटर
भैया, जल्दी बोल।

लाल टमाटर, हरे टमाटर
कितने लेने मोल,
अच्छे-ताजे, नए टमाटर
अपना थैला खोल।

लाल टमाटर, हरे टमाटर
एक किलो दे तोल,
लेकिन सब थे सड़े टमाटर
खुली अचानक पोल!