भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"घंटा बोला / पद्मा चौगांवकर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पद्मा चौगांवकर |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

21:12, 2 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

टन-टन-टन-टन
घंटा बोला,
हो गई छुट्टी
कहकर डोला!

झट कंधों पर,
लटके बस्ते,
बच्चे भागे,
घर के रस्ते!

अब घंटा
मन में पछताया,
नाहक अपना
गाल बजाया।

नहीं करूँगा-
छुट्टी कल से,
क्यूँ यूँ सूने
रहें मदरसे!