भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चाँद! / प्रभाकर माचवे" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभाकर माचवे |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

23:54, 2 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

चंदा मामा, अब हम तेरा घर भी जान गए!
अब वो गप्पें नहीं चलेंगी
बुढ़िया-चरखा,
हिरन-रेंडियर
या स्याही का धब्बा!
अब तेरी क्या दाल गलेगी
गोल हो गया डब्बा!
चंदा मामा, अब हम तेरा तेवर पहचान गए!
नहीं रहे तुम अब मामाजी,
दूर देश के गोल-गोल लामा जी!
नहीं रहे अब नन्हे-मुन्ने,
जाओ पहन लो भी कुर्ता-पाजामा जी!
चंदा मामा! अब हम तेरा जादू सारा जान गए!

-साभार: बालभारती, सितंबर, 1969