भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बरसो राम / निरंकार देव सेवक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निरंकार देव सेवक |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

00:19, 3 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

बरसो राम धड़ाके से,
बुढ़िया मर गई फाके से!
गरमी पड़ी कड़ाके की,
नानी मर गई नाके की!

घबराई मछली रानी,
देख नदी में कम पानी।
पेड़ों के पत्ते सूखे,
धोबी के लत्ते सूखे।

जब सब मिलकर चिल्लाए,
उमड़-घुमड़ मेघा आए।
ओले बरसे टप-टप-टप,
हमने खाए गप-गप-गप।