भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पैसा पास होता / निरंकार देव सेवक" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निरंकार देव सेवक |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
00:21, 3 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण
पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना तोते को खिलाते!
तोते को खिलाते तो टाँव-टाँव गाता,
टाँव-टाँव गाता तो बड़ा मजा आता!
पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना घोड़े को खिलाते।
घोड़े को खिलाते तो पीठ पर बिठाता,
पीठ पर बिठाता तो बड़ा मजा आता।
पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना चूहे को खिलाते
चूहे को खिलाते तो दाँत टूट जाता,
दाँत टूट जाता तो बड़ा मजा आता!