भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हाथी बेचारा / यश मालवीय" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=यश मालवीय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaalKa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

18:48, 3 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

सबकी बनी सवारी लेकिन
उसकी नहीं सवारी है,
परेशान हाथी बेचारा
कैसी दुनियादारी है?
यही सोच, खुद को समझाया-
शायद सबसे भारी है,
इसीलिए पैदल चलता है,
उसकी नहीं सवारी है।
उसकी अगर सवारी होती
चर्र-चर्र, चूँ-चूँ करती,
गिर पड़ता तो अस्पताल में
कौन उसे करता भरती।