भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अक्कड़-बक्कड़ / रत्नप्रकाश शील" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रत्नप्रकाश शील |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

01:52, 4 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

अक्कड़-बक्कड़,
लाल बुझक्कड़!
कितना पानी बीच समंदर,
कितना पानी धरती अंदर!
आसमान में कितने तारे,
वन में पत्ते कितने सारे।
दाएँ बाएँ देखें अक्कड़,
ऊपर-नीचे देखे बक्कड़!
अक्कड़-बक्कड़,
लाल बुझक्कड़!

लाल बुझक्कड़, जेब टटोलें,
फिर जने क्या, खुद से बोले-
अरे हो गया यह सब कैसे,
कहाँ गए पॉकेट के पैसे!
अकल नदारद, बिल्कुल फक्कड़,
अक्ल नहीं तो सूखे लक्कड़!
अक्कड़-बक्कड़,
लाल बुझक्कड़!