भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"राजा-रानी / जयप्रकाश भारती" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जयप्रकाश भारती |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

07:00, 4 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

एक था राजा
एक थी रानी,
दोनों करते-
थे मनमानी।

राजा का तो
पेट बड़ा था,
रानी का भी-
पेट घड़ा था!

खूब थे खाते
वे छक-छककर,
फिर सो जाते
थे थक-थक कर!

काम यही था
बक-बक, बक-बक,
नौकर से बस
झक-झक, झक-झक!