भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पगलो मौसी / जयप्रकाश भारती" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जयप्रकाश भारती |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
07:01, 4 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण
पगलो मौसी सोती है,
सोते-सोते जगती है।
जगते-जगते सोती है,
पगलो मौसी रोती है।
रोते-रोते हँसती है,
हँसते-हँसते रोती है
पगलो मौसी मोटी है,
मोटी है जी, खोटी है।
कद में एकदम छोटी है
मानो फूली रोटी है।