भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हँसने का स्कूल / देवेंद्रकुमार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेंद्रकुमार |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

09:26, 4 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

जल्दी आकर नाम लिखाओ,
पहले हँस कर जरा दिखाओ।
बच्चे जाते रोना भूल,
यह है हँसने का स्कूल!

पहले सीखो खिल-खिल खिलना,
बढ़कर गले सभी के मिलना।
सारे यहीं खिलेंगे फूल,
यह है हँसने का स्कूल!

झगड़ा झंझट और उदासी,
इनको तो हम देंगे फाँसी।
हँसी खुशी से झूलम झूल,
यह है हँसने का स्कूल!