भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सड़कों की महारानी / देवेंद्रकुमार" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेंद्रकुमार |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
09:28, 4 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण
सुनो कहानी रानी की
सड़कों की महारानी की।
झाडू लेकर आती है
कूड़ा मार भगाती है।
सड़कें चमचम हो जातीं,
वह प्यारी है नानी की!
धुली-पुती है गालों पर,
जाले उलझे बालों पर,
फिर भी हँसती जाती है
बात बड़ी हैरानी की!
आओ उसके मित्र बनें,
अच्छी-अच्छी बात गुनें,
बस कूड़ा न फैलाएँ
शर्त यही महारानी की!
सुनो कहानी रानी की।