भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गुड़िया के गहने / सरोजिनी प्रीतम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी प्रीतम |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:05, 5 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

गुड़िया के घर आए चोर!
गुड़िया मचा सकी ना शोर
कुत्ते ने पूछा-भौं-भौं
गुड़िया रानी, तू चुप क्यों?
कौए ने पूछा-काँ-काँ
तेरे गहने गए कहाँ?
म्याऊँ-म्याऊँ कर बिल्ली,
चली गई झट से दिल्ली!
दिल्ली में जो खाया पान,
चोर लिया झट से पहचान।
लाई गुड़िया के गहने,
हँस-हँस गुड़िया ने पहने!