भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मुर्गे राजा बोलो जी / शकुंतला कालरा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शकुंतला कालरा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

22:08, 5 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

बड़े सवेरे जग जाते क्यों
बँधी गाँठ को खोलो जी,
नींद नहीं क्या आती तुमको
मुर्गे राजा बोलो जी।
देकर बांग जगाते तुम ही
भोले-भाले बच्चे जी,
नानी आती याद सभी को
लगते तुम ना अच्छे जी।
क्या ये अच्छी बात जरा-सा,
खुद को अरे टटोलो जी।
जाना पड़ता शाला उठकर
ढोकर बस्ता भारी जी,
दुखने लगते दोनों कंधे
दुखती पीठ हमारी जी।
बस्ता लेकर, आज हमारे
संग साथ तुम हो लो जी।
करते विनती हाथ जोड़ हम,
कल से नहीं जगाना तुम,
लंबी चादर तान नींद की-
आँख मींच सो जाना तुम।
जल्दी से हाँ करो, फैसला-
लेकर झटपट बोलो जी।