भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मूँछे / भैरूंलाल गर्ग" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भैरूंलाल गर्ग |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

05:22, 6 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

वाह-वाह ये काली मूँछें,
लगती बड़ी निराली मूँछें।

किसी-किसी की इंच-इंच भर,
कुछ ने गज भर पाली मूँछें।

कुछ लोगों के तो सचमुच की,
पर जोकर की जाली मूँछें।

बड़ी मूँछ से सब डरते हैं,
ज्यों बंदूक दुनाली मूँछें।

कुछ कहते यह तो झंझट है,
इसीलिए मुँडवा ली मूँछें।

कोई कहता शान मर्द की,
इसीलिए रखवा ली मूँछें।

जिसको जैसी भाई, उसने
उसी रूप में पाली मूँछें!

-साभार: नंदन, जून 89, 30