भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कच्चे चिट्ठे / तारादत्त निर्विरोध" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तारादत्त निर्विरोध |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
18:23, 6 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण
कोयल को चुप देख गधे ने
शुरू किया जब गाना,
तभी अचानक एक ऊँट का
हुआ कहीं से आना।
कहा ऊँट ने गला फाड़ कर
‘ओ उल्लू के पट्ठे!!
जान-बूझकर खोल रहा क्यों
अपने कच्चे चिट्ठे!
-साभार: धर्मयुग, 1968