भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हम बाहर से झाँकें / प्रदीप भटनागर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रदीप भटनागर |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:05, 6 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

एक पते की बात बताऊँ
ओ चूहों के राजा,
‘मेरी दादी के बक्से में रक्खा खूब बताशा’।

एक बना के छोटा-सा बिल
चुपके से घुस जाओ,
लेकर के फिर सभी बताशे
फिफ्टी-फिफ्टी खाओ।

मगर कहीं ऐसा ना करना
लेकर सभी बताशे,
तुम अपने बिल में घुस जाओ
हम बाहर से झाँकें!

-साभार: हीरोज क्लब पत्रिका, इलाहाबाद