भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ओढ़ रजाई / देवेंद्र कुमार 'देव'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेंद्र कुमार 'देव' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

04:40, 7 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

चिक्कड़-बम भई चिक्कड़-बम,
मौसम ठंडा, चाय गरम!
चिक्कड़-बम भई, चिक्कड़-बम!

ठिठुरन झेली चंदा ने
ओढ़ रजाई सोए हम,
चिक्कड़-बम भई चिक्कड़ बम!

सूरज काँपे थर-थर-थर,
हवा गा रही रम पम पम,
चिक्कड़-बम भई चिक्कड़ बम!

कौन भला निकले बाहर
कोहरा ठोंक रहा है खम
चिक्कड़-बम भई चिक्कड़ बम!

-साभार: नंदन जनवरी 1997, 18