भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"फूले फूल / कृष्ण कल्पित" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कृष्ण कल्पित |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

05:05, 7 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

फूले फूल!
पत्तों की गोदी में झूल-
फूले फूल!

डुला रही है हवा चँवर
पत्तों में हैं राजकँुवर,
तितली आई सुध बुध भूल
फूले फूल!

लो सुगंध की आई धार,
इसमें है फूलों का प्यार,
उड़ती है क्या रस की धूल
फूले फूल!

मेरे मन में आता मित्र,
मैं उतार लूँ इनके चित्र,
सबके सब शोभा के मूल
फूले फूल!