भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पंख जो होते / रचना सिद्धा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रचना सिद्धा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

05:13, 7 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

एक चिड़िया के बच्चे चार
उड़ गए देखो पंख पसार,
रस्ते में जो भूख लगी
उतरे वे सब बीच बजार।

बीच बजार पड़े दाने,
लगे तुरत वे उनको खाने,
आया तब तक एक शिकारी
उनको बंदी हाय, बनाने।

इतने में माँ चिड़िया आई,
दिया शिकारी उसे दिखाई,
झट उसने बच्चों को रोका
उड़ी संग ले उनको भाई!

रहा शिकारी मलता हाथ
ताक रहा था वह आकाश,
सोच रहा था अपने मन में
‘पंख मेरे भी होते काश!

-साभार: नंदन, मई 2002, 36