भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सर्कस का शेर / सरला जैन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= सरला जैन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavi...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

05:19, 7 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

भागा जब सर्कस का शेर
की उसने जंगल की सैर।
मिला उसे गीदड़ मुँहजोर
उसने शीघ्र मचाया शोर।
सुनो शहर से आया जोकर
रिंग मास्टर का यह नौकर।
रहा न अब यह वन का राजा,
चलो बजाएँ इसका बाजा।
सुनकर शेर बहुत शरमाया,
फिर सर्कस में वापस आया।

-साभार: हीरोज क्लब पत्रिका, इलाहाबाद