भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"खत्म हो गए सारे पैसे / कृष्ण शलभ" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कृष्ण शलभ |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaalKa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

05:39, 7 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

लल्लूमल का भागा घोड़ा,
घोड़ा सरपट दौड़ा-दौड़ा!
खड़ी रेल में हुआ सवार,
घोड़ा जा पहुँचा हरिद्वार।
हरिद्वार में मिला ना खाना,
घोड़ा जा पहुँचा लुधियाना।
लुधियाना में लग गई सर्दी,
पड़ी पहननी ऊनी वर्दी।
जैसे ठीक हुआ कुछ हाल,
घोड़ा जा पहुँचा भोपाल।
देखे वहाँ अनोखे ताल,
खाने लगा खूब तर माल।
घूमे था इक दिन बुधवारा,
घोड़े को बिल्ली ने मारा।
घोड़े का मुँह लटक रहा है,
घोड़ा तब से भटक रहा है।
खत्म हो गए सारे पैसे,
सोच रहा घर लौटे कैसे!